किशनगंज, जनवरी 4 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित अपनी समस्याओं को अंचलाधिकारी के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए और उन्होंने दाखिल-खारिज, कब्जा विवाद, रास्ता विवाद सहित अन्य भूमि संबंधी समस्या लेकर पहुंचे। अंचलाधिकारी शशि कुमार ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित पक्षों को समझाते हुए निष्पक्ष समाधान की दिशा में पहल की। इस अवसर पर टेढ़ागाछ थाना के सब इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी, समाजसेवी हसनैन रजा, सरपंच नौशाद आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे। अंचलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि जनता दरबार में कुल चार भूमि विवाद माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.