गोपालगंज, मई 10 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी कुमारी रूपम शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से दो मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया। सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने बताया कि तीसरे मामले में वादी को आवश्यक कागजातों के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है, ताकि मामले की पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके। जनता दरबार में थानाध्यक्ष हरेराम कुमार, प्रशिक्षु एसआई शशि सपना सहित दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.