लखीसराय, फरवरी 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीआई जयकांत कुमार, मो. आलम, अपर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार और अन्य की मौजूदगी में लोगों की शिकायतों को सुना गया। जनता दरबार में अलीनगर के कृष्णनंदन यादव और दूसरे पक्ष के एक ग्रामीण के बीच चल रहे भू-विवाद की शिकायत पर सुनवाई करते हुए उसके विवादों का निपटारा किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह कर मामले को सुलझाया गया है। वहीं अन्य आवेदन पत्रों की भी जांच-पड़ताल की गई। बड़ी संख्या में लोग जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायतों के निष्पादन की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.