सीवान, मार्च 22 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय ने जनता दरबार आयोजित कर बीडीओ कुमार विशाल एवं सीओ धीरज कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से फरियादियों की फरियाद सुनी। दोनों अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याओं को सुना तथा इसके निदान के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया। बीडीओ व सीओ ने बताया कि अब हर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ तथा सीओ के उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन होगा और इसमें आम लोगों की समस्याओं के निदान का प्रयास किया जाएगा। इसमें बड़कागांव पंचायत की आपदा प्रभावित महिला पुष्पा देवी, सहसरांव पंचायत के हुलेसरा गांव के दिव्यांग साधु यादव तीन माह से डीलर द्वारा अनाज नहीं देने की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं बनसोही के प्रेम किशोर साह, तरवार भेड़वनिया के अंबिका महतो, रामपुर दीगर की रिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.