कटिहार, सितम्बर 21 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। भूमि विवाद निपटारे को लेकर शनिवार को थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार पांच मामलों को लेकर पु अ नि अरविंद कुमार अंचल पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में अंचल नाजिर कौशल कुमार, संतोष कुमार की उपस्थिति में मामले की सुनवाई की गई। पांच मामले दर्ज किए गए। जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से चार मामलों का निष्पादन किया गया। तथा एक मामलों के लिए फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ अगली जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य है कि आमजन की भूमि विवादों को त्वरित और निष्पक्ष तरीके से हल किया जाए। वही जनता दरबार में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं की सुनवाई की जाती है। संबंधित दस्तावेजों और प्रमाणों की गहन जांच के बाद अधिकारियों की मौजूद...