सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह का जनता दरबार लोगों के लिए विश्वास का दरबार बनता जा रहा है। सोमवार को भी जनता दरबार में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सोमवार को जनता दरबार में बंगरु निवासी फुलमनी बिरहोर पहुंची। फुलमनी ने डीसी को बताया कि उन्हें तीन माह से राशन नहीं मिला है, पेंशन भी नहीं मिल रहा है। फुलमनी बिरहोर ने गांव की अन्य समस्या की जानकारी भी डीसी को दी। फुलमनी बिरहोर की समस्या सुनने के बाद डीसी कंचन सिंह जनता दरबार के बाद डीडीसी संदीप कुमार दोराईबुरु, बीडीओ और सीओ के साथ बंगरु पहाड़टोली गांव पहुंची। डीसी ने गांव के हालात और गांव में मौजुद सुविधाओं की जानकारी ली। गांव में उपस्थित बिन्नी बिरहोर नामक युवक से बात करने पर उन्होंने डीसी को बताया कि वह ड्राईवर का काम करता है लेकिन उसका अधार कार्ड नहीं बना है। जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.