बक्सर, जून 14 -- फोटो संख्या-15, कैप्सन- शनिवार को सिमरी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय व सीओ। सिमरी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जमीन विवाद से संबंधित मामलों का निराकरण के लिए दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं गई। जनता दरबार में अंचल क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दर्जनों फरियादी जुटे थे। जिससे थाना परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल कायम था। मौके पर सीओ भगवतीशंकर पाण्डेय व थानाध्यक्ष कमलनयन पाण्डेय मौजूद थे। देर शाम तक चले जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित कुल 20 मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। दोनों पक्षों का दावा सुनने के बाद आवश्यक कागजातों का अवलोकन कर कुल 10 मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में अन्य दिनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.