बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में डीपीएलआर मेनका व अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 42 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं, शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में शिक्षा विभाग, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.