जहानाबाद, फरवरी 13 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीडीओ प्रशांत कुमार की उपस्थिति में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। चमंडी निवासी दिव्यांग अक्षय कुमार ने जनता दरबार में पहुंचकर कहा कि हुजूर एक ट्राई साइकिल दिला देते तो आने जाने में सुविधा होती। बीडीओ ने खुद आगे हाथ बढ़ाकर दिव्यांग से कागजात प्राप्त की ओर हर संभव समस्या समाधान करने का भरोसा दिलाया। एक अन्य फरियादी प्रीति कुमारी ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।जनता दरबार में अन्य कई फरियादी पहुंचे जिनका बीडीओ ने समस्या समाधान के लिए विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया। वही कई फरियादियों की समस्या ऑन स्पॉट समाधान किया। इस दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक आनंद कृ...