सहरसा, फरवरी 22 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी अंचल कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी आशीष कुमार और थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने आमलोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। कुल 10 मामलों की समीक्षा की गयी। चार मामले पूर्व से लंबित थे। 6 नए आवेदन प्राप्त हुए। सुनवाई के दौरान छह मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष चार मामलों को आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया के लिए लंबित रखा है। सीओ ने कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाय। कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं त्वरित समाधान करना है। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित विभिन्न प्रकार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.