कटिहार, मई 18 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र भूमि विवाद संबंधित मामले को लेकर थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में तीन मामलों को लेकर अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ एवं थाना अध्यक्ष गौतम कुमार की उपस्थिति में भूमि विवाद संबंधित मामले की सुनवाई की गई। जिसमें की जनता दरबार में प्रथम पक्ष भमरैली गांव निवासी मोहम्मद जब्बार अंसार, दूसरी पक्ष मोहम्मद एहसान अली के बीच चल रहे जमीनी विवाद में दोनों पक्षों से बात विस्तार पूर्वक से सुने। वही कागजात का अवलोकन करने के उपरांत द्वितीय पक्ष को सक्षम न्यायालय जाने का निर्देश दिया गया। अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित प्रखंड क्षेत्र से पूर्व से लंबित दो मामला दर्ज है। और जनता दरबार में एक नया मामला दर्ज किया गया है। फरियादियों के आपसी समिति से एक मामला ऑन द स्पॉट निष्पाद...