गढ़वा, जुलाई 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति को अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में ऑन स्पॉट समाधान की दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए गए। उस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.