जामताड़ा, नवम्बर 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी शिकायतों को डीसी के समक्ष रखा। जिसमें जमीन विवाद, राशन कार्ड से जुड़ी समस्या, पीएम किसान योजना, मईया सम्मान योजना, पेंशन योजना, सहायक अध्यापक के रिटायरमेंट के बाद अब तक पेंशन एवं अन्य लाभ नहीं मिलने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को डीसी ने ध्यानपूर्वक सुना गया एवं नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई हेतु आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं जनता दरबार में कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। वहीं लंबित शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिय...