गया, जनवरी 24 -- आमस अंचल में सीओ अरशद मदनी की देखरेख में शनिवार को आयोजित जनता दरबार जमीन से जुड़ी तीन नए मामले आए। इसके अलावा एक पुराने मामले को निष्पादित कर दिया गया। सीओ ने बताया कि एक पक्ष ने बिना बंटवारे के पुस्तैनी जमीन को बेच दिया था। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने आपत्ति दर की थी। कहा नए मामले की जांच का निर्देश संबंधित राजस्व कर्मियों को दी गई है। वे एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी दलीलें सुनी जाएगी। दरबार में संतोष गुप्ता, बड़े सिंह, बबलु सिंह, कृष्णा यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि शिकायत लेकर पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...