सुपौल, नवम्बर 16 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार और राजस्व कर्मचारी अजय कुमार ने मामलों की सुनवाई की। जिसमें थाना क्षेत्र के भूमि संबंधित 2 नए और पुराने 26 मामले में पुराने 10 मामले का निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन विवाद को लेकर कुल 28 मामले आए, जिनमें दोनों पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अवलोकन व उनकी दलीलों को सुनने के बाद 10 मामले का निष्पादन कर दिया गया। वही बचे शेष मामले का निष्पादन अगली सुनवाई में कर दिया जाएगा। -------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.