बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- हरनौत, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ पूजा कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। इस में भूमि विवाद से जुड़े कुल 10 मामले सामने आए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद छह मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। मौके पर राजस्व पदाधिकारी रितु रिमझिम कुमारी, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, चेरो ओपी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...