समस्तीपुर, फरवरी 1 -- विद्यापतिनगर। । थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार शर्मा एवं एसआइ रवि कुमार की उपस्थित में भूमि विवाद का निपटारा किया गया। प्रभारी सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में विवादों का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष कागजातों के जांच करने के बाद किया गया। 14 पुराने एवं 03 नये कुल 17 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें चार मामले को निष्पादित किया गया। जबकि 13 मामलों में कागजात के अभाव में दोनों पक्षों को अगला तारीख दिया गया। बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाती है। जिसका निपटारा दोनों पक्षों के समक्ष प्राप्त आवेदन के उपरांत किया जाता है। मौके पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

ह...