रांची, अगस्त 19 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी अंचलों में हर मंगलवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पंजी-टू सुधार, प्रमाण पत्र निर्गत, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित भुगतान, मनरेगा एवं कृषि ऋण माफी जैसे मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी हुआ। अनगड़ा, नगड़ी, सोनाहातू समेत विभिन्न अंचलों में लंबित लगान रसीद निर्गत, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, ऑनलाइन सुधार और पंजी-टू सुधार जैसे कार्य तत्काल पूरे किए गए। डीसी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। विशेष तौर पर वृद्धजनों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.