सिमडेगा, फरवरी 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी एस खोटरे की अध्यक्षता में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। ग्रामीणों की फरियाद सुनने के बाद एसपी ने त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित थाना को दिशा निर्देश देते हुए पीड़ितों की समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...