मुंगेर, फरवरी 13 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। गुरुवार को बरियारपुर थाना परिसर में एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में एसपी ने लोगों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। पेरूमंडल टोला के कृष्णा कुमार को ऋषिकुंड में पाए गये मोबाइल पुलिस को सौंपने पर शबाशी दी गयी। जनता दरबार में लोगों ने जबरन फसल काटने, बटवारा विवाद, जमीन मापी, घर बनाने में रूकावट डालने आदि की शिकायत की। एसपी ने समस्या सुनकर जल्द समाधान का निर्देश दिया। इस मौके पर इंस्पेक्टर असलम शेर अंसारी, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, अवर निरीक्षक बीएन पासवान आदि मौजूद थे। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...