हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के दौरान आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवाद, मुआवजा, तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने सभी फरियादों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को सुगमता और प्रभावशीलता के साथ पहुंच...