रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर। सोमवार को वार्ड नंबर 1 में आयोजित जनता दरबार में मेयर विकास शर्मा के सामने क्षेत्रवासियों ने बरसात के मौसम में गली में जलभराव और नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं समक्ष रखीं। नागरिकों ने बताया कि बारिश होते ही गली में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। मेयर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक की शिकायत का समयबद्ध समाधान किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.