कोडरमा, अगस्त 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इसमें जबरन जमीन पर कब्जा, रैयती भूमि पर अवैध मकान निर्माण, आयुष्मान कार्ड बनाने, रोजगार उपलब्ध कराने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, अवैध जमाबंदी रद्द करने, भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसी कई शिकायतें शामिल थीं। उपायुक्त ऋतुराज ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.