रांची, अगस्त 26 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला प्रशासन की पहल पर हर मंगलवार अंचल स्तर पर जनता दरबार लगाया जा रहा है। जनता दरबार में आवासीय, जाति, आय व स्थानीय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, पेंशन, मनरेगा, कृषि ऋण माफी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतें ली गईं। इनमें कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया, जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभाग को भेजा गया। कांके, रातू, मांडर, सिल्ली और अन्य अंचलों में आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों मामलों का समाधान हुआ। कई आवेदकों को जमीन संबंधी दाखिल-खारिज, पंजी-टू सुधार और लगान रसीद तुरंत जारी की गई। आवेदकों ने जिला प्रशासन की इस पहल को सराहते हुए कहा कि जनता दरबार से लोगों का भरोसा सरकार और प्रशासन पर बढ़ा है। विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.