आरा, फरवरी 20 -- बिहिया। निज संवाददाता सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने सबका समान जीवन आसान कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन कर अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, इसके बाद उसका उसका निदान कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड के अलग-अलग विभागों में जन संवाद कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया। अंचल कार्यालय में जमाबंदी, परिमार्जन, दाखिल खारिज सहित जमीन विवाद के मामले सीओ के यहां पहुंचा जिसे सीओ रचना कुमारी ने जन सुनवाई में आए लोगों को सही परामर्श दिया गया। अंचल कार्यालय में 15 मामलों में भूमि विवाद के पांच मामले आये थे जिनका निष्पादन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...