बक्सर, फरवरी 9 -- समस्या चक्की प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन कुल पांच फरियादियों की अधिकारियों ने सुनी समस्याएं चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 05 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में किसी फरियादी को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की समस्या थी तो किसी को वृद्धा पेंशन से जुड़े मामले की समस्या थी। विशेश्वर डेरा निवासी झरिया देवी व लीलावती देवी ने बताया कि वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए जनता दरबार में पहुंची है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जनता दरबार में चक्की बीडीओ लालबाबू पासवान, सीओ संगीता कुमारी व बीएओ ने फरियादियों की बारी-बारी से समस्याएं सुनीं। सनद रहे कि सरकार की तरफ से अधिकारियों को ...