बांका, फरवरी 2 -- बाराहाट निजप्रतिनिधि शनिवार को बाराहाट थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर सीओ विकास कुमार एवं थाना अध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गई ।आयोजित जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो से भूमि विवाद के निपटारे को लेकर 5फरियादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । अधिकारियों ने सभी आवेदन का अवलोकन करने के उपरांत मामले की सुनवाई की। जिसमें दो पक्षों के उपस्थिति में 4मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया ।जबकि शेष मामले में एक पक्ष के उपस्थित रहने के कारण सुनवाही नहीं हो सकी। थाना से अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को मामले की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.