जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान 70 से ज्यादा फरियादियों ने सामाजिक व निजी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। फरियादियों ने स्थानांतरण, जमीन संबंधी विवाद, इलाज में सहयोग, सड़क संबंधी, रोजगार, मजदूरी भुगतान, सरना, जाहेरस्थान समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया। इसपर कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.