हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 55 परिवादों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों पर 07 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि की गई कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन समय-सीमा के भीतर जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रत्येक मामले की नियमित निगरानी की जा सके। प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निबंधक, आवास, वि...