हाजीपुर, जनवरी 2 -- हाजीपुर । निज संवाददाता समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम वर्षा सिंह ने इस दौरान दूरदराज से आए लोगों से उनकी समस्याएं व पीड़ा सुनीं। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनता दरबार में आए लोगों के साथ सीधा संवाद किया। कुल 49 परिवादियों की सुनवाई की। डीएम ने प्रत्येक परिवादी की बात सुनने के उपरांत त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी भी दी कि जांच और कार्रवाई में किसी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवाद पर 07 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए निष्पादन प्रतिवेदन जन शि...