बेगुसराय, जुलाई 26 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। थाना परिसर में शनिवार को लगाए गए जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए। इसकी सुनवाई की तिथि अगले शनिवार को निर्धारित की गयी। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े लंबित दो मामलों में सुनवाई हुई। इन मामलों में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने व दस्तावेज के अवलोकन के बाद इन दोनों मामलों का निष्पादन कर दिया गया। इसकी जानकारी अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने दी है। जनता दरबार में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, राजस्व अधिकारी दीपक कुमार सिंह व राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.