बगहा, मई 17 -- बेतिया, हिप्र। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां डीएम दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 75 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग, अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें खेल, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। डीएम ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.