फिरोजाबाद, फरवरी 7 -- शिकोहाबाद ग्रीन पार्क में पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता के नेतृत्व में नव चयनित मंडल प्रभारी ब्रजेश यादव, शिवम दीक्षित एवं विकास गुप्ता का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, विवेक अग्रवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी सबका साथ-सबका विकास है। अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता ने की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव ने लोकसभा का चुनाव भारी अंतर से जिताने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष ब्रजेश यादव बाजा, शिवम दीक्षित, विकास गुप्ता का स्वागत किया। सतीश यादव, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव आहूजा, ईशा आहूजा, दिनेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शशांक पाठक, पुष्पेंद्र यादव, राजकुमार अग्रवाल, कौशलेंद्र गुप्ता, प्रिंस जैन, सोनी गम्भीर आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन...