रांची, अप्रैल 11 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में महानगर, जिला व ग्रामीण अध्यक्ष के अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चा, संगठन के पदधारी, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, निगम, आयोग, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्यों का बंटवारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जनता को सच्चाई से अवगत कराना कांग्रेसजनों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में विषाक्त वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है। संविधान द्वारा आम नागरिकों को दिए गए अधिकारों पर चोट किया जा रहा है। आम लोगों के बीच विभाजन की रेखा पैदा करने की कोशिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.