हमीरपुर, फरवरी 11 -- कुरारा, संवाददाता। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को कुरारा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाने के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हवालात, लेखाकार कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। जिलाधिकारी ने थाना स्टाफ को निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.