रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों झामुमो तथा जेएलकेएम के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी उपस्थित थे। सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड सरकार जनता के साथ छल कर रही है। सत्ताधारी दल झामुमो-कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अगर उन्हें चुनाव में जोर आजमाना ही था, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दलीय आधार पर चुनाव करवा लेते। उन्होंने कहा कि ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाना भी राज्य सरकार की नीयत पर संदेह पैदा करता है। आजसू पार्टी राजनीतिक नैतिकता का पालन करते हुए किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.