मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कर्मठता से कार्य करें। सरकार शिक्षा में सुधार के लिए सबसे ज्यादा राशि खर्च कर रही है। ये बातें कांटी विधायक अजीत कुमार ने शुक्रवार को हरिदासपुर उच्च विद्यालय में कही। कहा कि जनता के सहयोग से कांटी-मड़वन में विकास की गति को तेज किया जाएगा। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। इस दौरान उन्होंने हरिदासपुर उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय के जर्जर भवन को देखकर उनकी मरम्मत के लिए हर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। कहा कि विद्यालय में कम से कम 60 से 70 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रहे इसके लिए शिक्षक प्रयास करें। अभिभावक भी इसमें सहयोग करें। इस दौरान साकेत रमन पांडे, नीरज मिश्रा, मिथिलेश ठाकुर, हरदेव ठाकुर, मनोज ठाकुर, अखिलेश ठ...