नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्लीवासियों को प्रशासनिक सेवाओं तक आसान पहुंच और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का हवन-पूजा के बाद उद्घाटन किया। सिविल लाइंस स्थित 2/8 राज निवास मार्ग पर स्थापित यह सदन सीएम का कैंप कार्यालय होगा। अभी तक वह शालीमार बाग स्थित अपने आवास पर यह कार्यालय चला रहीं थीं। अब उन्हें आवंटित सरकारी आवास के बगल में नया कैंप कार्यालय शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा सदन जनता के विश्वास का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कई मंत्री, विधायक समेत अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर हर समस्या का समाधान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करेगी। सीएम ने कहा कि इस जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.