बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता विकास प्राधिकरण अब राइफल क्लब मैदान की नीलामी व्यवसायिक गतिविधियों के लिए नहीं करेगा। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से मैदान की नीलामी रोकने के निर्देश दिए हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लखनऊ में प्रमुख सचिव से मिलकर इस संबंध में चर्चा की और नीलामी रोकने का अनुरोध किया। इस पर प्रमुख सचिव ने यह निर्णय लिया। यह आदेश आने के बाद मैदान बचाने को दशकों से संघर्ष कर रहे खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। हालांकि बीडीए अधिकारियों ने कहा कि अभी उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। शहर के अलीगंज में स्थित राइफल क्लब मैदान का इतिहास करीब सवा सौ वर्ष पुराना है। वर्ष 1902 में एक जमींदार ने इस जमीन को खिलाड़ियों के लिए दान दिया था। यहां पूर्व में पहले पुलिस लाइन का संचालन हुआ। इसके बाद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.