जहानाबाद, फरवरी 9 -- अरवल, निज संवाददाता। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने सोमवार को जिला कार्यालय में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि बिहार प्रजातांत्रिक मूल्यों की वह भूमि है, जिसमें लोकतांत्रिक आस्था का बीज अत्यंत गहराई से बोया गया है। वहीं बीज आज एक वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। इसी दृष्टि से आज "बिहार की आवाज़" के नाम से एक टैलेंट हंट का औपचारिक शुभारंभ किया जा रहा है। बिहार की आवाज़ , नेशनल टैलेंट हंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे देश-भर की राज्य इकाइयों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को मज़बूत करना है। नेशनल टैलेंट हंट का लक्ष्य ज़मीनी स्तर से ऐसे सक्षम व्यक्तियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.