पटना, दिसम्बर 10 -- इन दिनों राजद और लालू परिवार पर हमलावर पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को जनता के बीच बने रहने की नसीहत दी है। बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में शिवानंद ने कहा कि जय और पराजय तो किसी भी क्षेत्र में सहज और सामान्य नियम है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि हम अपने जय या पराजय को किस रूप में लेते हैं। हारने वालों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि अपने सहयोगियों और समर्थकों के मनोबल को बनाए रखने की जवाबदेही होती है। शिवानंद ने कहा कि तेजस्वी को देखना चाहिए कि जिन सिद्धांतों की घोषणा कर रहे हैं उसकी छवि विधान परिषद, राज्यसभा में दिखाई देती है या नहीं। समाज का कमजोर तबका चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान उसको वहां जगह मिल रही है या नहीं। उनको आप जगह नहीं दे रहे हैं तो आप उनके समर्थन की अपेक्ष...