पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बृहस्पतिवार को उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने नगर निगम में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों को नगर निगम से संबंधित आम जनता के सभी कार्यों को त्वरित तथा सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया। गुप्ता ने निगम के कर्मचारियों से कहा पूर्णिया की जनता ने भरोसे और उम्मीद के साथ हमें नगर निगम में एक प्रतिनिधि के रूप में चुनकर भेजा है। इसलिए हमारा दायित्व होना चाहिए कि हम सब मिलजुल कर पूर्णिया के विकास में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पूर्णिया को विकास के उस मंजिल पर पहुंचाएं जहां से पूर्णिया को उप राजधानी बनाने का मार्ग प्रशस्त होता हो। इसमें निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता की भी भागीदारी अति महत्वपूर्ण है। डिप्टी मेयर ने पूर्णिया वासिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.