गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढवा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रंका बौलिया गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मैदान में गुरुवार को गोवावल क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट सीजन 20 की शुरूआत हुई। उसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बॉल को हिट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रेम और विश्वास शामिल हो तभी व राजनीति है। राजनीति में आज लोग पैसा और पावर के लिए आते हैं जबकि पहले लोग सेवा के भाव आते थे। यह स्थिति पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के बजाय जनप्रतिनिधि जनता के हक ही लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने जाने पर लोग अनावश्यक रुप से अधिक से अधिक अपने धन उपार्जन में लगे हुए हैं। उसी का नतीजा है कि आज नेता हों या अधिकारी सभी कहीं ना कहीं जेल जा रहे हैं। युवाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.