रुद्रपुर, मार्च 22 -- काशीपुर l नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद अब्दुल कादिर ने कहा कि एमपी चौक पर बना फ्लाईओवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका हैl इसकी घटिया गुणवत्ता के कारण जनता के सिर पर हमेशा खतरा मंडरा रहा है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहां की प्रशासन और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता के पैसों की खुली लूट हुई है, और अब यह फ्लाईओवर आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यह न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि जनता की सुरक्षा से भी गंभीर खिलवाड़ है। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.