रांची, मार्च 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद को भाजपा ने सफल बताया। भाजपा ने रांची के आम खास, व्यापारी, बुद्धिजीवी, वाहन चालक, स्कूल प्रबंधन, मजदूर सभी वर्गों का समर्थन के लिए आभार जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बंद को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। साथ ही आम जन को बंद के दौरान हुई परेशानियों के लिए क्षमा याचना भी की। मरांडी ने कहा कि जनता की सुरक्षा के सवाल पर भाजपा का सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य की पुलिस प्रशासन व्यवस्था पूरी ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी आम आदमी को निशाना बना रहे हैं और मुख्यमंत्री को इसकी परवाह नहीं। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.