देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा की ओर से वक्फ कानून पर अपने पार्टी मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित करने को जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है। उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देश व राज्य की जनता की समस्याओं के समाधान में विफल भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने जनता को बरगलाने के नए-नए तरीके ढूंढ लिए हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में धस्माना ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है और बेरोजगार नौजवान सरकार के प्रति आक्रोशित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी परेशान है। तेल, घी, मसाले, अनाज, सब्जियां सबके दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन जनता को राहत देने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकारें कुछ नहीं कर पा रही हैं। धस्माना ने कहा कि कच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.