जहानाबाद, जनवरी 21 -- जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आम लोगों की समस्याएं भूमि विवाद से संबंधित अधिकांश 20 मामले सामने आए करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा जनता दरबार सह जनसुनवाई का आयोजन बुधवार को किया गया। जनसुनवाई में काफी संख्या में फरियादी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों की समस्याएं सुनी तथा इसका निष्पादन किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है, ताकि उन्हें अपनी शिकायतों के लिए जिला या अनुमंडल कार्यालय नहीं जाना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। शांति व्यवस्था कायम रखते हुए आम जनों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। विधि व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.