जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को सदर के डंगरा आहर गांव में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एआईसीसी पर्यवेक्षिका नीतू वर्मा सोयन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक इंटक के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चंद्रप्रकाश सिंह, शशि शेखर प्रसाद एवं सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी नए सिरे से कांग्रेस पार्टी को संगठित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम कर रही है। केंद्रीय पर्यवेक्षिका नीतू वर्मा सोयन ने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्पष्ट निर्देश है कि हम सभी पर्यवेक्षक गांव- गांवमें जाकर आम कार्यकर्ताओं से मिलें और लोगों की राय जानने के बाद ही नए सिरे से पार्टी को संग...