जामताड़ा, फरवरी 9 -- कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय नाला पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य प्रखंड में व्याप्त समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात करना था। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आरोप लगाया कि जैसे ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह जानकारी मिली कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर मिलने आया है, वह किसी कार्य का बहाना बनाकर कार्यालय से चली गईं। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में पार्टी विशेष के कार्यकर्ता की तरह काम किया जा रहा है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चुन-चुनकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा शांतिपूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.