रिषिकेष, फरवरी 20 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य किए गए हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे। शुक्रवार को आवास-विकास में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने टिन शेड, सीसीटीवी कैमरे एवं सामुदायिक भवन के शेष निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 15 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों सड़क निर्माण, आस्था पथ और पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्...